बच्चे के सामने वारदात,जान से मारने की धमकी देकर फरार
शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की कार रुकवाकर उस पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट कर करीब 10 से 12 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय युवक का तीन वर्षीय बेटा भी कार में मौजूद था। गार्डन स्टेट, बरेली मोड़ निवासी प्रांजल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मार्च की रात करीब 9:15 बजे वह सिटी पार्क से घर लौट रहे थे। उनकी कार में उनका बेटा भी सो रहा था।
अटलसिया पुल के पास पीछे से आ रही तीन बाइक और एक काले रंग की कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि वाहनों से उतरे 8 से 10 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें गाड़ी से बाहर खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।
प्रांजल सिंह के मुताबिक, हमलावर उनकी जेब से 10-12 हजार रुपये छीन ले गए। साथ ही कार का साइड शीशा तोड़ दिया। हमले में उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद वह किसी तरह बच्चे को लेकर थाना रामचंद्र मिशन पहुंचे, जहां पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। पीड़ित ने एक बाइक का नंबर (UP27…1541) नोट किया है, जो हीरो कंपनी की बताई जा रही है।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाली गई है आरोपी बाइक सवारों की पुलिस तलाश कर रही है जल्द ही आरोपी गिरफतार होंगे राजीव कुमार इंस्पेक्टर रोजा थाना


