संभल: संभल (sambhal) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां बीती रात स्कूटी और बाइक (scooter and a bike) के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। घटना में 3 युवकों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बता दें कि घटना बहजोई थाना इलाके में इस्लामनगर रोड पर मिर्जापुर गांव के पास उस वक्त घटी, जब तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई। घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 3 युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं तीनों मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान मोहम्मद सैफ, गजेंद्र और सत्यवीर के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।


