– हनुमान जयंती पर 27 मार्च से 5 अप्रैल तक होगें कार्यक्रम
फिरोजाबाद। हनुमज्जजयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में श्रीराम एवं हनुमान जन्मोत्सव 27 मार्च से 5 अप्रैल तक मनाया जाएगा। महोत्सव समिति के कार्यालय का शुभारंभ मंदिर के महंत जगजीवन राम मिश्र इंदू जी ने श्रीराम दरबार के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। उन्होने वताया कि जन्मोत्सव पर कार्यक्रमों का शुभारंभ 27 मार्च से होगा। भगवान श्रीराम की शोभायात्रा 27 मार्च को सांय पांच से सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से निकाली जाएगी। जो सदर बाजार, मोहल्ला गंज, कोटला रोड, चौकी गेट, चौबान मौहल्ला होती राधा कृष्ण मंदिर पर समाप्त होगी। उसी दिन रात्रि में आठ बजे जानकी बाजार रामलीला मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। सांय 4 बजे से हनुमान जी एवं राम दरबार में फूल बंगला के दर्शन होगें।
31 मार्च को हनुमान जी का फूल बंगला, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर बृंदावन के कारीगरों द्वारा हनुमान जी भव्य स्वर्णमयी श्रृंगार, फूल बंगला सजाया जाएगा। 3 अप्रैल को सांय 06 बजे से भजन संध्या, 4 अप्रैल प्रातः 09 बजे से हवन, सांय 05 बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा। 5 अप्रैल दोपहर 12 बजे ब्रहमभोज होगा।


