25.2 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

दुकानदार की भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या, हत्यारें फरार

Must read

-चाय, समौसे की दुकान करता था मृतक
फिरोजाबाद। लकड़ी खोखे में सो रहे दुकानदार की अज्ञात हत्यारों ने सिर पर भारी वस्तु का प्रहार कर हत्या कर दी। हत्यारें शव को दुकान में ही छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी सोमवार को प्रातः उस समय हुई जब मृतक का बेटा दुकान पर पहुंचा। पिता का खून से लदपद शव देखकर चीख पड़ा। हत्या की जानकारी होने पर पुलिस मौकंे पर पहुंच गई। छानवीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसएसपी ने हत्या का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
थाना टूंडला के गांव उलाऊ निवासी 45 वर्षीय तेजपाल सिंह हाइवे पर आठ मार्च को जरौली कट के पास चाय और समौसे की दुकान खोली थी। दुकानदार रात्रि में उसी दुकान पर सोता था। बीती रात तेजपाल घर से खाना खाकर दुकान पर सोने आ गया था। रात्रि में हत्यारों ने तेजपाल की ठोस वस्तु से पीट पीटकर हत्या कर दी। प्रातः 6 बजे उसका पुत्र कुलदीप समौसे की चटनी लेकर दुकान पर पहंुचा वहां देखा कि उसके पिता रक्त रंजित पड़ा हुआ है। कुलदीप ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। हत्या की जानकारी होने पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओं टूंडला अरूण कुमार चौरसिया, थाना टंूडला प्रभारी अनिल कुमार, थानाध्यक्ष पचोखरा अमित तौमर, थानाध्यक्ष नारखी राकेश कुमार गिरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजावा दिया। पुलिस ने वताया कि हत्यारों ने मृतक के सोते समय पीछे से भारी वस्तु से प्रहार किया है। हत्यारों ने उसकी बेरहमी से हत्या की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है। घटना की रिपोर्ट अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज कराई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article