27.5 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

चाय विक्रेता की हत्या से सनसनी: दुकान पर सो रहे 45 वर्षीय तेजपाल का सिर कुचलकर कत्ल, पुलिस जांच में जुटी

Must read

रिपोर्ट देवेश कुशवाहा

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब जरौली कला बाईपास पर पुल के पास एक चाय विक्रेता की हत्या का मामला सामने आया। अज्ञात हमलावर ने सिर पर गंभीर वार कर 45 वर्षीय चाय विक्रेता तेजपाल की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार तेजपाल पुत्र शेर सिंह निवासी उलाऊ थाना टूंडला ने हाल ही में 8 मार्च को जरौली कट के पास अपनी चाय-नाश्ते की दुकान शुरू की थी। रविवार तड़के वह दुकान पर ही सो रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर गंभीर वार कर उनकी हत्या कर दी।

घटना का पता तब चला जब मृतक का बेटा कुलदीप सुबह करीब 6 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचा। वहां उसने अपने पिता को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही थाना टूंडला के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया और एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुबह करीब 8:15​ बजे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मृतक तेजपाल अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। बेटियों में पल्लवी, प्रिया और प्राची हैं, जिनमें से पल्लवी की शादी हो चुकी है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article