फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा का भुगतान कराने की मांग को लेकर लिए 17 मार्च को विकास भवन का घेराव किया जायेगा। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि सरकार मनरेगा मजदूरों का कई महीनों से भुगतान नहीं कर रही हैं, जिसके चलते लोग भारी परेशान हैं। जिले में कई हजार मजदूरों का तीन-तीन महीनों से भुगतान नहीं हुआ है और ना ही रोजगार सेवकों सहित मनरेगा से जुड़े संविदा कर्मियों का भी लंवे समय से भुगतान नहीं किया गया है।
जिसके चलते काम पूरी तरह ठप पड़े हैं। मनरेगा का बकाया और मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर जिला व शहर कांग्रेस द्वारा 17 मार्च को 10. 30 बजे विकास भवन का घेराव किया जायेगा।


