फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कांशीराम का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया।
सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एड. ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उनका जन्म पंजाब में हुआ था। 1984 में बहुजन समाजवादी पार्टी बनाई।
उन्होंने दलितों के लिए अपना सर्वस्व जीवन न्यौछावर कर दिया। दलितों के आंदोलन में नारा दिया था, जितनी जिसकी हिस्सेदारी, उतनी उसकी भागेदारी। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े समाज के शोषण का मुख्य मार्ग, इन्हें धर्म के चक्रव्यूह, गलत परम्पराओं में उलक्षा कर किया गया था। इस अवसर पर रमेंश चंद्र चंचल, विधायक सचिन यादव, विधायक सर्वेश यादव, अजीम भाई, रामप्रकाश, रामवीर सिंह, रामसेवक, हरिशंकर, मीना राजपूत, केसी गौतम, वीरी सिंह, मुकेश, टीटू जाटव, रविंद्र सिंह, महाराज सिंह धनगर, रघुराज सिंह सविता, भोलेशंकर निषाद, जमुना कठेरिया, जगमोहन यादव, कमलेश यादव, राजकुमार राठौर, आदर्श यादव धन्नू, ममता वर्मा, रवि बघेल, नीरज यादव, विनय बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। वहीं भीम सेवक संघ नगला मिर्जा बड़ा स्थित कार्यालय पर कांशीराम का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। जो कि विभिन्न मार्गो से होकर निकली।
इस अवसर पर आगरा मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह ने कहा कि कांशीराम ने समाज को जागरूक करने, संगठित करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। इस दौरानगुलाब सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव कुमार, रामदास मानव, पुष्पेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, गुलाब सिंह, गौरव कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अनमोल, रवित पाल, नरेश कुमार, कृष्णा राज, राजेश कुमार, महावीर, भीम प्रकाश गौतम, संजीव कुमार, सोनू निगम, गुलशन कुमार, बॉबी, सन्नी, अमित, मोनू सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूूद रहे।


