देवेश कुशवाहा फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक मनीष असीजा को सौंपा है।
एनएचएम संघ के जिला संयोजक और भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री शिशुपाल तिवारी ने कहा कि प्रदेश में लगभग एक लाख एनएचएम संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी इन कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इसके बावजूद वर्तमान में उन्हें वेतन विसंगति, सामाजिक सुरक्षा की कमी तथा सेवा स्थायित्व जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
संघ ने सरकार से मांग की है कि एमएचएम कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ एवं ग्रेच्युटी जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की जाएं। वेतन नीति निर्धारित कर वेतन विसंगतियों को समाप्त किया जाए। लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाने की भी मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राना, जिला मंत्री राधा संखवार, मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, अमित कुमार गुप्ता, राहुल देव, डॉ नवनीत बलराम सिंह, प्रवीण कुमार, केदार सिंह, डॉ मनोज मिश्रा, अनाथ शंखवार, विजय प्रकाश शर्मा, सूरजपाल सिंह, डॉ टीपी सिंह आदि मौजूद रहे।


