शाहजहाँपुर। खुटार थाना क्षेत्र के गाँव नरौठा देवीदास में हरदेव राजा और देवस्थान की जगह पर गैर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कब्ज़ा कर अवैध निर्माण किए जाने पर हिंदू संगठनों ने निर्माण रुकवाकर किया हनुमान चालीसा का पाठ खुटार के नरौठा देवीदास गांव में हरदेव राजा और देवस्थान के पास खाली पड़ी भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराए जाने के मामले में शनिवार को हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र व प्रदेश संरक्षक राजेश कुमार अवस्थी के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
ज्ञापन में बताया कि गांव में स्थित देवस्थलों के समीप राजस्व अभिलेखों में रास्ते में दर्ज भूमि पर गांव के कुछ गैर समुदाय के लोगों के द्वारा हल्का लेखपाल व खुटार पुलिस की मिलीभगत से अवैध कब्जा करने की नीयत से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। जिसकी शिकायत पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों से की गई।लेकिन किसी ने कोई कार्यवाही नहीं की।
शुक्रवार को मामला हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के अध्यक्ष अवनीश मिश्र के संज्ञान में आने के बाद उन्होने मामले से पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया था। जिसके बात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्य को बंद कर दिया था। लेकिन देवस्थलों के गेट से सटाकर दीवार उठाने वाले गैर समुदाय के लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।
जिसको लेकर आज़ शनिवार को हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र व प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी नंदकिशोर एडवोकेट (महासचिव सेंट्रल बार एसोशिएशन शाहजहांपुर) के नेतृत्व में ग्रामीण ने हनुमान चालीसा का पाठ किया जिसको लेकर पुलिस से काफ़ी हॉट टॉक भी हुई,,


