28.5 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव में महिला के घर में घुसकर अश्लील हरकतें दुष्कर्म का प्रयास पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Must read

शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात एक महिला के साथ हुई घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती रात लगभग 8 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी तभी गांव के ही दो व्यक्ति गयासिंह और योगराज ने शराब पी

पीड़िता के अनुसार इन दोनों ने पहले उसके घर पर शराब पी और नशे में धुत होकर घर में घुस आए उन्होंने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया उस समय महिला का पति बाहर मजदूरी के लिए गया हुआ था, जिस कारण घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था डर के मारे पीड़िता ने किसी तरह उनसे छुटकारा पाया और अपने ससुर को सारी घटना बताई।

जानकारी के मुताबिक, जब पीड़िता ने शिकायत की तो आरोपी युवकों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली डर के बावजूद पीड़िता ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे थाना जलालाबाद पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा और सख्त जांच व कार्रवाई की मांग की।

थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला पर संज्ञान ले लिया है । दोनों आरोपी गांव के ही निवासी हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article