28.5 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 9 अप्रैल से मतदान शुरू, 4 मई को आएंगे नतीजे

Must read

– असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक चरण में वोटिंग, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक चार राज्यों में एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग के अनुसार इन पांचों राज्यों में मतदान की प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू होगी और 29 अप्रैल तक चलेगी। वहीं सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

आयोग की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग का कहना है कि राज्यों की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम तय किया गया है।

इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी मैदान में प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। करीब 20 दिनों तक चलने वाली चुनाव प्रक्रिया के बाद 4 मई को मतगणना के साथ ही पांचों राज्यों की राजनीतिक तस्वीर साफ हो जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article