– सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुईं सपा सांसद, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
जालौन। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने जालौन में आयोजित कठेरिया समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े कई मुद्दों को उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
सांसद डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश में गैस सिलेंडर की किल्लत से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कमी के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार भी बढ़ गया है। डिंपल यादव ने कहा कि आज तहसील से लेकर थानों तक भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे आम जनता को न्याय पाने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत है।
कार्यक्रम में उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद


