24 C
Lucknow
Wednesday, April 29, 2026

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत

Must read

– छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन से लगा करंट, अस्पताल में मृत घोषित

रायबरेली। जिले के डीह थाना क्षेत्र के घिसिगढ़ गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक को करंट लग गया।

जानकारी के अनुसार युवक किसी काम से घर की छत पर गया था, तभी अचानक हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से उसे तेज करंट लग गया। करंट लगते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग कई बार की गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article