27.4 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही बदलेगा मौसम, बदायूं समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

Must read

बदायूं समेत आसपास के जिलों में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण रविवार से एक-दो दिन तक तेज गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में बदायूं स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार सिंह ने शनिवार दोपहर मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।

डॉ. मनीष कुमार सिंह के अनुसार रविवार और सोमवार को पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, बरेली, बदायूं और रामपुर समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा। वहीं मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी और रायबरेली में भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि यदि वे सरसों की कटाई करने की योजना बना रहे हैं तो अगले दो-तीन दिनों तक कटाई न करें, क्योंकि बारिश होने की स्थिति में फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसके बाद मौसम सामान्य होने पर किसान गर्मी के मौसम की चारा फसलों जैसे मक्का, लोबिया और चारा ज्वार की कुछ किस्मों की बुवाई कर सकते हैं। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में हल्की धुंध भी बनी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article