27.4 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

अमेरिका में 11 भारतीय गिरफ्तार, वीजा के लिए फर्जी लूट करवाने का आरोप

Must read

वाशिंगटन: अमेरिका (US) में वीजा पाने के लिए फर्जी लूट करवाने के आरोप में 11 भारतीयों को गिरफ्तार (arrested) किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने फर्जी डकैती और लूट करवाई, ताकि अमेरिका का U वीजा हासिल कर सके। U-वीजा उन लोगों को मिलता है, जो किसी गंभीर अपराध के शिकार होते हैं और जांच में पुलिस की मदद करते हैं। पुलिस ने कहा कि ये सभी अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मार्च 2023 में एक आरोपी रामभाई और उसके साथियों ने मैसाचुसेट्स और अन्य स्थानों में कम से कम 6 सुविधा स्टोर, शराब दुकानों और फास्ट-फूड रेस्तरां में फर्जी डकैतियों को अंजाम दिया। इन फर्जी डकैतियों का उद्देश्य दुकानों के कर्मचारियों को U वीजा के लिए आवेदन करते समय यह झूठा दावा करने में सक्षम बनाना था कि वे एक अपराध का शिकार थे। गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को पहले ही भारत भेजा जा चुका है।

आरोपियों की पहचान जितेंद्र पटेल (39), महेश पटेल (36), संजय पटेल (45), दीपिकाबेन पटेल (40), रमेशभाई पटेल (52), अमिताबहेन पटेल (43), रोना पटेल (28), संगीताबेन पटेल (36), मिंकेश पटेल (42), सोनल पटेल (42) और मितुल पटेल (40) के तौर पर हुई है। अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, 6 आरोपियों को बोस्टन की कोर्ट में पेश किया गया। दोषी साबित होने पर इन लोगों को 5 साल तक जेल और 2.31 करोड़ रुपये का जुर्माना हो सकता है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article