कायमगंज/फर्रुखाबाद: नगर कायमगंज के पुलग़ालिब(पुलिया) हमीरपुर लालबाग से मऊ रशीदाबाद की ओर गए नाले में शनिवार को एक युवक का शव नाले में उतरता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई।खबर आस पास के गांव में आग की तरह फैल गई भारी सख्या में भीड़ एकत्रित हो गई मृतक की पहचान लालबाग निवासी रिजवान 40 वर्षीय के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग 16 दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार दोपहर पुलग़ालिब के समीप एक गेस्ट हाउस के पास कुछ चरवाहे मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाले से तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उन्होंने नाले की ओर जाकर देखा तो वहां एक शव उतराता मिला। वह हैरान रह गए। उन्होंने आसपास लोगों को जानकारी दी। इस पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी और कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे लालबाग निवासी इरफान ने शव की शिनाख्त अपने भाई रिजवान के रूप में की। परिजनों की मदद से पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। इरफान ने बताया कि मृतक रिजवान मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। आठ महीने पहले उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था, जिसका ऑपरेशन हुआ था उसके बाद वह कार्य नहीं कर पा रहा था और वह शराब पीने का आदी हो गया था।
परिजनों ने बताया 26 फरवरी शाम करीब 7 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों और आसपास तलाश करने के बाद 2 मार्च को कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रिजवान की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। पत्नी साबिया बेगम, पुत्र अफनान, अफसान, अयान और पुत्रियों उमैरा व नूर का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


