27.4 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

लंबे इंतजार के बाद वजीरपुर घाट पर पैंटून पुल निर्माण की शुरुआत

Must read

वजीरपुर घाट पर बहुप्रतीक्षित पैंटून पुल के निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शरद वीर सिंह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर जिलों के बीच व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

गौरतलब है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस पुल की मांग कर रहे थे। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और विकास की नई उम्मीद जगी है। पुल की मांग वजीरपुर गांव के लोग काफी समय से कर रहे थे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article