देवेश कुशवाहा फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। शनिवार को डीएम, एसएसपी ने ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि नमाज के दौरान आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
जिलाधिकारी रमेश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने गांधी पार्क स्थित ईदगाह मैदान का निरीक्षण करते हुए कहा कि ईद और अलविदा जुमे के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएं। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएंगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।


