लखनऊ। राजधानी के बीकेटी क्षेत्र के मामपुर बाना गांव में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार की स्थिति देखने को मिली। गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही सैकड़ों लोग वितरण केंद्र के बाहर लंबी लाइन में खड़े नजर आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आने के कारण लोगों को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग सीधे वितरण केंद्र पर पहुंच गए और सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
लाइन में लगे लोगों ने बताया कि कई लोगों की बुकिंग होने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, वहीं कुछ लोगों को बार-बार बुकिंग करने के बाद भी सप्लाई नहीं मिल रही। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले पर प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जरूरतमंद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।


