37.2 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

रेलवे क्रॉसिंग पर खराब हुआ मौरंग से भरा ट्रक, आधे घंटे तक बाधित रहा रेल संचालन

Must read

औरैया। जनपद के कंचौसी क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पर मौरंग से भरा एक ट्रक अचानक खराब हो जाने से रेल संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। घटना बुधवार सुबह कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पर हुई, जहां ट्रक के खराब होने से वह रेल पटरी पर ही खड़ा रह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौरंग से लदा ट्रक क्रॉसिंग पार कर रहा था, तभी अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच रुक गया। इससे रेल मार्ग बाधित हो गया और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे की टीम ने तत्काल दूसरे ट्रक की मदद से खराब ट्रक को खींचकर ट्रैक से हटवाया।

करीब आधे घंटे तक रेल संचालन प्रभावित रहा। ट्रक हटाए जाने के बाद रेलवे ट्रैक को सुरक्षित घोषित किया गया और इसके बाद ट्रेनों का संचालन दोबारा सामान्य किया गया।

घटना के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई, जिससे रेलवे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि समय रहते ट्रक को हटाकर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article