37.2 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

ऑस्कर रेस में भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गांधभिर का जलवा- दो फिल्मों को मिला नामांकन

Must read

लॉस एंजिलिस। इस वर्ष के ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारतीय मूल की अमेरिकी फिल्ममेकर Geeta Gandbhir ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को ऑस्कर के लिए नामांकन मिला है, जिससे अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में उनकी खूब चर्चा हो रही है।

गीता गांधभिर की फिल्म “द परफेक्ट नींइबोर ” को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में और “द डेविल इस बिजी ” को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट श्रेणी में नामांकन प्राप्त हुआ है।

ऑस्कर नामांकन से पहले ही दोनों फिल्मों को अकादमी की 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में शामिल कर लिया गया था। इसलिए गीता गांधभिर को पहले से ही उम्मीद थी कि उनकी फिल्मों को नामांकन मिल सकता है।

हालांकि गीता गांधभिर के अनुसार जब आधिकारिक तौर पर नामांकन की घोषणा हुई तो वह पल उनके लिए बेहद खास और कुछ हद तक अप्रत्याशित भी था। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो फिल्मों का एक साथ नामांकन मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण में पहचान

गीता गांधभिर लंबे समय से डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं और सामाजिक व मानवीय मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्मों को पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहना मिल चुकी है।
ऑस्कर में दो-दो नामांकन मिलने के बाद गीता गांधभिर का नाम इस साल की डॉक्यूमेंट्री श्रेणी की सबसे चर्चित फिल्ममेकरों में शामिल हो गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article