थाना जलालाबाद में गुलाम गौस के खिलाफ पहुंचा नामजद शिकायती पत्र,देखना होगा कि क्या कार्रवाई करेगी जलालाबाद पुलिस।
ग्राम गुरुगांव का विकास कुशवाह का जलालाबाद में 02/03/2026 को उसकी बाइक के सामने शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति शहाबुद्दीन के सामने से आकर टकरा गया,जिस कारण विकास ने बचाने का प्रयास किया तो वह डिवाइडर में टकरा गया,
तब से अबतक विकास कुशवाहा जो की फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है,और जो शराबी व्यक्ति शहाबुद्दीन बाइक से टकराया था वह खुलेआम स्वस्थ्य घूम रहा है… परंतु इस केस में बहुत ही रोमांचक बात यह रही कि गुनारा निवासी पूर्व प्रधान मोहर्रम अली का पुत्र गुलाम गौस जो कि इस मामले में ब्लैकमेलिंग एवं रंगदारी मांग रहा हैं
गुलाम पीड़ित से कह रहा हैं कि तुम हमको ₹70000 दो,तब हम तुम्हारा मामला निपटवाएंगे,और अगर पैसे नहीं दोगे तो हम तुम पर पुलिस में मुकदमा लिखवा देंगे, विस्तृत सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि गुलाम गौस ने एक अन्य मामला भी एक्सीडेंट का ऐसा ही फंसाया हुआ है,जिसका निपटारा नहीं होने दे रहे हैं,और दूसरी पार्टी से पैसे मांग रहा है,
गुलाम गौस आए दिन पुलिस का सहारा लेकर लोगों से रंगदारी ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं,अब देखना यह होगा थाना जलालाबाद में गुलाम गौस के खिलाफ तहरीर गई है तो जलालाबाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है?
पीड़ित का पुत्र फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती है पीड़ित की स्थिति बेहद ही दयनीय है,पीड़ित का कहना है कि उसके पुत्र के इलाज के लिए उसे शाहबुद्दीन से हर्जाना दिलवाया जाए, और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएं कि किसकी गलती थी और किसकी नहीं…!!
और पीड़ित की जो मोटरसाइकिल थाना जलालाबाद में खड़ी है वह दिलवाई जाए,और जो आरोपी पीड़ित से रंगदारी मांग रहे हैं,ब्लैकमेलिंग मांग रहे हैं और जिन्होंने उनके बेटे को टक्कर मारी उन सभी पर कार्रवाई की जाए…!!


