25.8 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

सुभाषनगर हमले का मुख्य आरोपी अंश उर्फ गंजू गिरफ्तार, फायरिंग में इस्तेमाल तमंचा बरामद

Must read

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने सुभाषनगर में परिवार पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी अंश उर्फ गंजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से वह तमंचा भी बरामद किया है, जिससे घटना के दौरान फायरिंग की गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सुभाषनगर में राजकुमार के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इस दौरान पत्थरबाजी और फायरिंग भी की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पुलिस के अनुसार इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थाना सदर बाजार पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article