37 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

मीरानपुर कटरा में समाजवादी शिक्षक सभा का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

Must read

शाहजहांपुर। समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से रविवार 8 मार्च 2026 को एसके मैरिज लॉन, मीरानपुर कटरा में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामसागर यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री राजेश यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में तिलहर के पूर्व विधायक श्री रोशनलाल वर्मा भी विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश यादव ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। हमें इस पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने अपने शायराना अंदाज में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम का माहौल और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी अमित यादव, राजेन्द्र सिंह गुर्जर (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कटरा), सत्यपाल सिंह, सुरेन्द्रपाल सिंह यादव, ओमवीर सिंह यादव, हरिशरण सिंह, रणजीत सिंह यादव, रामकुमार गोणवाल, दामोदर दास गंगवार, समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष विनोद यादव, शिक्षक सभा के विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, रामप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, समाजसेवी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article