शाहजहाँपुर के थाना खुदागंज क्षेत्र में बर्रियों का छत्ता हटाने के दौरान हुए एक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है जब किशोरी ने घर में लगे छत्ते में आग लगा दी, जिसके बाद जलता हुआ छत्ता उस पर गिर गया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, है, यह घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के रामेश्वरगंज गौटिया में हुई।
17 वर्षीय शीतल अपने घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता और भाई-बहन पास के खेत में बरसीम तोड़ने गए थे। घर के अंदर बर्रियों का एक छत्ता लगा था, जिसे शीतल हटाने की कोशिश कर रही थी,वोछत्ते को हटाने के लिए शीतल ने उसमें आग लगा दी। आग लगते ही जलता हुआ छत्ता सीधे उस पर आ गिरा, जिससे उसके कपड़ों में भी आग लग गई। घर में अकेली होने के कारण शीतल गंभीर रूप से झुलस गई, तो वहीं शीतल की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए।
वहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलने पर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है।


