32 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

घाटमपुर तहसील में हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला और बेटियों ने वैज्ञानिक को चप्पलों से पीटा

Must read

कानपुर के घाटमपुर तहसील परिसर में शनिवार दोपहर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला और उसकी बेटियों ने संतोष कुमार कुरील नामक व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई कर दी। संतोष कुमार झांसी में फॉरेंसिक साइंस विभाग में वैज्ञानिक के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

महिला का आरोप है कि संतोष कुमार कुरील उसकी बेटी का वीडियो बना रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद गुस्साई महिला और उसकी बेटियों ने संतोष कुमार को पकड़कर चप्पलों और लात-घूंसों से पीट दिया। वहीं संतोष कुमार कुरील का कहना है कि महिला और उसकी बेटियों ने उन्हें कार से बाहर खींचकर मारपीट की।

मामले में दिनेश सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर घाटमपुर थाना के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर सिविल कोर्ट में पहले से मुकदमा चल रहा है। संतोष कुमार कुरील की तहरीर पर पुलिस ने महिला और उसकी दोनों बेटियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं महिला ने पुलिस को बताया कि संतोष कुमार कुरील ने जमीन के मामले में मदद करने के बहाने उसके साथ करीब दो साल तक दुष्कर्म किया था और इस संबंध में उसने पहले भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि संतोष कुरील उस मुकदमे की पैरवी न करने के लिए उसे धमका रहा था। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article