फर्रुखाबाद। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समिति की बैठक फतेहगढ़ स्थित जैन वर्मा रोड पर डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। इसके साथ ही मोहम्मदाबाद में क्षतिग्रस्त बाबा साहब की मूर्ति को बदलवाने की मांग जिला अधिकारी को भेजे गए मांग पत्र में की गई।
जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रभु दयाल की सहमति से घोषित कार्यकारिणी में अवधेश चंद्र कठेरिया सहित आठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कठेरिया महामंत्री, आठ सचिव रविंद्र नाथ दिवाकर को कोषाध्यक्ष सूरज गौतम एडवोकेट को विद सलाहकार रामनिवास कठेरिया ग्वालियर इसके साथ ही सुरेंद्र सिंह कनौजिया , शैलेंद्र कुमार माथुर सुरजीत भगवान दास रावत को मीडिया का काम सोपा गया तथा कार्यक्रम संयोजक रामनरेश गौतम को बनाया गया।
बैठक के बाद मोहम्मदाबाद में क्षतिग्रस्त बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बदलवाने की मांग को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन भेजा गया वह मांग की गई की प्रतिमा को शीघ्र बदलवाया जाए ताकि वहां पर आने वाले समय में बाबा साहब की जयंती मनाई जा सके इस ।मौके पर समिति के अधिकांश पदाधिकारी मौजूद रहे अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रभु दयाल ने की।


