25.8 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

सांसद के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

Must read

तेज हवा से उखड़ा पंडाल, टला बड़ा हादसा—सभी सुरक्षित

फर्रुखाबाद। सांसद मुकेश राजपूत द्वारा माता चंद्रावती इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह में जनसाधारण की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के जिलों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में मथुरा से आई संस्कृत टीम के कलाकारों ने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और पूरा परिसर भक्ति व उल्लास के रंग में रंग गया।

इसी बीच कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज हवा का झोंका आया, जिससे आयोजन स्थल पर लगा पंडाल उखड़कर दूर जा गिरा। हालांकि गनीमत रही कि पंडाल लोगों के ऊपर से निकलते हुए दूर जा गिरा और किसी को चोट नहीं आई। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थिति संभलने के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त किया गया और कार्यक्रम दोबारा शुरू कर दिया गया। समारोह में विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, समीर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम समेत उनकी टीम भी कार्यक्रम में शामिल हुई। पड़ोसी जिलों एटा, अलीगंज और मैनपुरी से आए समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी समारोह में भाग लेकर उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करना चाहिए तथा समाज में फैल रही किसी भी प्रकार की भ्रांतियों से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि होली हमें यह संदेश देती है कि हम अपने जीवन से दुर्गुणों को दूर कर सद्गुणों को अपनाएं और समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाएं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article