– सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़के छात्र नेता, हजरतगंज में किया विरोध प्रदर्शन
लखनऊ। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की विवादित टिप्पणी को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई कथित टिप्पणी से नाराज छात्र नेताओं ने राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता अनुराग त्रिवेदी ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
आक्रोशित छात्र नेताओं ने हजरतगंज में अब्दुल्ला सलीम का पुतला जलाकर विरोध जताया। उनका कहना था कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित है और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी। छात्र नेताओं ने मांग की कि विवादित बयान देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की टिप्पणी करने का साहस न कर सके।
प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रही।


