27.3 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

केजीएमयू परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

Must read

– हरमैन शाह मजार के पास लगाया गया बैरिकेड, पुलिस और PAC की निगरानी में हटाया जा रहा अवैध कब्जा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू ) परिसर में एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने हरमैन शाह मजार के आसपास हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है।

कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति न बने। प्रशासन की ओर से मजार के आसपास बल्लियां और बैरिकेड लगाकर क्षेत्र को घेर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले भी इस इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। हालांकि समय बीतने के साथ मजार के आसपास फिर से कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने दोबारा सख्त कदम उठाया है।

अधिकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में अवैध अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और परिसर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article