34.2 C
Lucknow
Thursday, March 5, 2026

सनसनी: दैनिक अखबार के संपादक के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

Must read

– घर में मौजूद था पूरा परिवार, बाल-बाल बचे संपादक कामेश ठाकुर; दबंगों की वारदात सीसीटीवी में कैद

मुरादाबाद। गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक दैनिक अखबार के संपादक के घर पर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में संपादक कामेश ठाकुर और उनका परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जब फायरिंग की घटना हुई उस समय कामेश ठाकुर अपने परिवार के साथ घर में ही मौजूद थे। अचानक हुई गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि दबंगों ने घर को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से इलाके में डर का माहौल बन गया है। वहीं पत्रकार जगत में भी इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। घटना ने एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article