33.4 C
Lucknow
Thursday, March 5, 2026

दलित के घर दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दबंगों का दलित के घर टूटा दबंगई का कहर

Must read

–फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाने निकले बदमाश
–फायरिंग व लड़ाई झगडे का वीडियो वायरल

शाहजहांपुर। होली के दिन जनपद में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बेखौफ बदमाशों ने जमकर गोलीबारी की। घटना शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित सुभाष नगर कॉलोनी की है, जहां दो दर्जन से अधिक दबंगों ने दलित के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की घटना हुई जिसका वीडियो तेजी से बायरल हो रहा है। बताया जा रहा वायरल वीडियो में सुभाष नगर निवासी अमर सिंह यादव उर्फ सोनपाल यादव अपने बेटों व अन्य बदमाशों के साथ होली के दिन एकजुट हुआ और दलित मिथलेश कुमार व राजू के घर पर धावा बोलते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में बदमाश तमंचों और लाठी डंडा लेकर खुलेआम मारपीट कर रहे हैं जिसमें एक तमंचे से फायरिंग करता दिख रहा है। अचानक हुए हमले से घर में मौजूद महिलाएं व बच्चे सहम गए। उन्होंने कमरों के दरवाजे बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाजों से सुभाष नगर कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। दहशत में आए मोहल्ले के लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

हैरानी की बात यह रही कि होली के दिन कई राउंड फायरिंग और जमकर उपद्रव के बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुभाष नगर कॉलोनी स्थित किसानों वाली पुलिया के पास की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article