शिवराजपुर- होली के त्यौहार में सरसों पिराने गए युवक का हाथ स्पेलर में फंसने से कट गया आनन फानन जब तक में इंजन बंद किया गया तब तक उसका हाथ कट चूका था कर्मचारियों नें घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवराजपुर पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
मंगलवार को दोपहर दिनकरपुर गांव निवासी दीपक तिवारी उम्र 26 वर्ष पुत्र जगदीश सरसों का तेल निकलवाने के लिए हंसी नेवादा गांव स्थित राठौर चक्की में गया था तेल निकलते समय उसका हाथ स्पेलर में फस गया जब तक इंजन बंद किया जाता तब तक उसका हाथ कट गया था आनन फानन में परिजनों को सूचित किया गया परिजन उसे लेकर शिवराजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ज्ञात हो की दीपक गरीब परिवार से है व मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है।


