22.1 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

इटावाl में होली और रमज़ान को लेकर प्रशासन सतर्क, फ्लैग मार्च

Must read

इटावाl होली, रमज़ान और आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आए। त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

2 मार्च को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना और जसवंतनगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

सोमवार को पूरे दिन जिला प्रशासन सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेता रहा। प्रशासनिक टीम ने नगर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अधिकारियों ने आम लोगों से बातचीत कर स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने कहा कि शांति भंग करने या माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से निपटा जाएगा।

फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह, प्रभारी निरीक्षक भरथना और थानाध्यक्ष जसवंतनगर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इटावा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सभी लोग त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article