22.1 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

होली पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने किया होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण, बाजारों में पैदल मार्च कर शांति-सौहार्द की अपील

Must read

फर्रूखाबाद: होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आरती सिंह के साथ थाना कामलगंज एवं थाना फतेहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि होलिका दहन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा किसी भी संभावित अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया। पैदल मार्च के दौरान आमजन से संवाद स्थापित करते हुए अधिकारियों ने आपसी भाईचारा बनाए रखने, सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होलिका दहन एवं होली के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने जनपदवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित होली मनाने का आह्वान किया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article