20.3 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026

प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था ने ली समीक्षा बैठक

Must read

फर्रूखाबाद: क्लेक्ट्रेट सभागार (Collectorate Auditorium) में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) की अध्यक्षता में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी और प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि विभाग की ओर से श्यामचरण निवासी भूलनपुर चिरपुरा कमालगंज तथा प्रदीप कुमार निवासी जिठौली राजेपुर को 10 लाख रुपये लागत वाले कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी प्रदान की गई, जिस पर 4 लाख रुपये की सब्सिडी अनुमन्य है। इसके बाद मत्स्य विभाग के एक लाभार्थी को मोपेड की चाबी सौंपी गई। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को ट्राई साइकिल वितरित की गई।

मंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा तैयार फर्रूखाबाद के पर्यटन स्थलों का गाइड मैप भी जारी किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उन्हें हर्बल गुलाल भेंट किया। स्किल इंडिया कॉम्पटीशन 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त करने वाले आईटीआई फर्रूखाबाद के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दो लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की गई।

उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 226 स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि रेनू और रूपा को 5.65 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना (वित्तीय वर्ष 2025-26) के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। सोलर पंप हेतु चयनित तीन लाभार्थियों, वृद्धावस्था पेंशन के पांच लाभार्थियों तथा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के दो बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। कृषि विभाग की ओर से पांच किसानों को मूंग बीज मिनी किट भी प्रदान की गई।

समीक्षा बैठक में मंत्री ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की प्रगति जानी। सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी को पंचायती राज विभाग के 15वें वित्त आयोग में बी रैंक प्राप्त होने पर स्वयं पर्यवेक्षण करने को कहा गया। विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि द्वारा कन्या सुमंगला योजना के प्रचार-प्रसार की कमी का मुद्दा उठाया गया, जिस पर मंत्री ने ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इटावा-बरेली हाईवे की गुणवत्ता की दोबारा जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश भी दिए गए तथा कार्यदायी संस्थाओं को सभी परियोजनाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने को कहा गया।

मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग नींव करौरी सर्किट विकसित करने की योजना पर कार्य कर रहा है, जिसे लखनऊ और दिल्ली से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी , विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह , विधायक कायमगंज डॉ सुरभि , सदस्य विधान परिषद, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा , जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article