20.1 C
Lucknow
Wednesday, February 25, 2026

पति की डांट से आहत महिला ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Must read

शमशाबाद (फर्रुखाबाद): थाना क्षेत्र के ग्राम ख्वाजा अहमदपुर कटिया निवासी चार बच्चों की मां रूबी (पत्नी जयवीर) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। जहां प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही मचा कोहराम

बताया गया है कि महिला की मौत की सूचना जैसे ही उसके मायके शाहजहांपुर जनपद के थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम मीरपुर में दी गई, वहां मातम छा गया। मृतका का भाई रजनीश कुमार परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। बहन का शव देखते ही परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे।

मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शमशाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के आरोपों के बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय फतेहगढ़ भेज दिया।

राजस्थान में रह रहा था परिवार

घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका रूबी अपने पति जयवीर और चार बच्चों के साथ राजस्थान के खैरथल जनपद में किराए के मकान में रह रही थी। जयवीर वहां परचून की दुकान चलाता था। सोमवार को किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। बताया गया है कि विवाद के दौरान पत्नी के हस्तक्षेप करने पर पति जयवीर ने उसे डांट दिया। इसके बाद जयवीर दुकान के अंदर चला गया, जबकि पत्नी बच्चों के साथ किराए के मकान में थी।

फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार पति की डांट-फटकार से आहत होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मायके पक्ष इस दावे को स्वीकार नहीं कर रहा और हत्या की आशंका जता रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कार्यवाहक थानाध्यक्ष शमशाबाद अनुज कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article