21.6 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

बदायूं में रोडवेज बस और एक निजी बस आपस में टकराई, तीन की मौत, 20 से अधिक घायल

Must read

बदायन: बदायूं (Badaun) के उझानी कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली-मथुरा हाइवे पर रोडवेज बस (Roadways bus) और एक निजी बस (private bus) का आमने-सामने भिड़ंत का मामला सामने आया है। उझानी कोतवाली के सिंह हवेली के पास बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, घटना में 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है।

यह दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे बरेली-मथुरा राजमार्ग पर सिंह हवेली के पास हुआ। बरेली-मथुरा हाइवे पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के बांके बिहारी ला कॉलेज के आसपास रविवार सुबह तड़के साढ़े पांच बजे बरातियों से भरी एक बस की सामने से तीव्र गति से आ रही रोड़वेज बस की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में तीन बरातियों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, रोडवेज चालक समेत 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें निजी अस्पताल,जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया है।

उझानी कोतवाली स्टेशन से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज ले गई। मृतकों के शवों को शवगृह भेज दिया गया। इस दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर कई घंटों तक भारी यातायात जाम रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेनें लगाई गईं, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article