अभिनेता संजय दत्त करेंगे शुभारंभ, युवाओं से संवाद और पर्यावरण वीरों का सम्मान
लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर क्षेत्र में 22 फरवरी को ‘नेट जीरो सरोजनी नगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन बंगला बाज़ार, सरोजनी नगर में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
यह अभियान सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र को पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी की दिशा में अग्रसर करना है।
संजय दत्त कार्यक्रम के दौरान रोड शो में हिस्सा लेंगे और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी और अधिक से अधिक लोगों को ‘नेट जीरो’ लक्ष्य से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ‘पर्यावरण वीरों’ को भी सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता संजय दत्त उनके प्रयासों की सराहना करते हुए पुरस्कार वितरित करेंगे।आयोजकों के अनुसार, यह अभियान सरोजनी नगर को स्वच्छ, हरित और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित
22 फरवरी को ‘नेट जीरो सरोजनी नगर’ अभियान


