17 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026

बच्चों ने भेजी गुल्लक मुश्किल वक्त में राजपाल यादव के नाम मासूम मदद

Must read

शाहजहांपुर शहर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट (Gurukul Seva Trust) मोहल्ला बिजलीपुरा के छात्र छात्राओं ने अपने पसंदीदा अभिनेता राजपाल यादव के लिए अनोखी पहल की है चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे अभिनेता की मदद के लिए बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी एक गुल्लक (piggy banks) में जमा कर बंडा स्थित उनके गांव कुंडरा भेज दी बच्चों ने संदेश में लिखा राजपाल भैया आप चिंता न करें, हम सब आपके साथ हैं इस गुल्लक को फोड़कर अपना कर्ज चुका दीजिएगा।

संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी कुमार सागर ने कहा कि यह छोटी उम्र में बड़ी सोच का उदाहरण है संस्था के सभी बच्चों व पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र घर वापसी की कामना की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article