25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

निर्माणाधीन आरसीसी सड़क से गुजरी पूर्व मंत्री की कार, वीडियो वायरल

Must read

 

कुदरकोट,औरैया| क्षेत्र के एरवाकटरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर खास में लोक निर्माण विभाग द्वारा आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के एक पूर्व मंत्री की कार कथित तौर पर निर्माणाधीन सड़क के बीच से गुजरती दिखाई दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर निर्माण कार्य जारी था और ताजा कंक्रीट डाला गया था। ऐसे में वाहन का गुजरना नियमों की अनदेखी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क से वाहन निकालना गुणवत्ता पर असर डाल सकता है और इससे सरकारी धन की बर्बादी भी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि यह आरसीसी सड़क पीडब्ल्यूडी की विशेष कार्य योजना के तहत बनाई जा रही है। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और मानकों का पालन क्यों नहीं कराया गया।

फिलहाल लोक निर्माण विभाग या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article