15 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

अफजलपुरवारी से प्रयागराज तक रोडवेज बस सेवा शुरू, क्षेत्रवासियों को मिली राहत

Must read

कौशाम्बी |

क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग शुक्रवार को पूरी हो गई, जब अफजलपुरवारी से उदहिन, बंबूपुर, तुलसीपुर, देवखरपुर व मंझनपुर होते हुए प्रयागराज तक नई रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। बस सेवा का उद्घाटन समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

अजय सोनी ने बताया कि इस मार्ग पर बस सेवा शुरू कराने के लिए उन्होंने पूर्व में प्रयागराज स्थित डिपो कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से अवगत कराया था। लगातार प्रयासों और स्थानीय लोगों की मांग के बाद यह सेवा शुरू हो सकी। बस संचालन शुरू होने पर क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा।

उद्घाटन अवसर पर लोगों ने अजय सोनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद धूप, दीप, पुष्प, नारियल और लड्डू के साथ बस का विधिवत पूजन किया गया। नारियल फोड़कर बस को रवाना किया गया। उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर भी बस का स्वागत एवं पूजन किया गया। लोगों ने इसे जनहित में सराहनीय पहल बताते हुए आभार जताया।

वाहन चालक सुनील कुमार ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे अफजलपुरवारी से प्रयागराज के लिए रवाना होगी और शाम छह बजे वापस लौटकर रात्रि विश्राम करेगी। उन्होंने कहा कि इस सेवा में किराया भी किफायती रखा गया है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह में बाबू भाई, जुम्मन अली, मुन्ना दुबे, शाकिर अली, डॉ. ज्ञान सिंह पटेल, सुमेर सोनी, घनश्याम केसरवानी, गंगा प्रताप सरोज, डॉ. शीलू सहित कई लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article