16 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

भर्ती रैली के सातवें दिन अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए 801 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

Must read

लखनऊ: भर्ती कार्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित लखनऊ छावनी स्थित एएमसी स्टेटियम में आयोजित भर्ती रैली (recruitment rally) के सातवें दिन 12 फरवरी 2026 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (Agniveer General Duty) (जीडी) श्रेणी के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई जिसमें उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के अंतर्गत आनेवाले कर्वी, मऊ, मानिकपुर और राजापुर तथा कानपुर देहात जिले के अंतर्गत आनेवाले रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा और भोगनीपुर तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए कुल 1194 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था जिसमें 801 (67.08%) अभ्यर्थियों ने इस भर्ती रैली में शामिल हुए। 13 फरवरी 2026 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) श्रेणी के लिए भर्ती कार्यालय (ARO) लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के अंतर्गत आनेवाली तहसील हमीरपुर, राठ, सेरीला और मौदहा तथा उन्नाव जिले के अंतर्गत आनेवाली सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर और बांगरमऊ तहसीलों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के 13 जिले – औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ शामिल हैं। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएं या किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें, क्योंकि सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होता है, जिसका मकसद सशस्त्र बलों के लिए सबसे अच्छे व योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article