16 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

एस.एन. साध ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग शिविर का आयोजन, 230 पंजीकरण; सैकड़ों उपकरण किए गए वितरित

Must read

फर्रुखाबाद: गुरुवार को एस.एन. साध ट्रस्ट (S.N. Sadh Trust) के सौजन्य से विशाल दिव्यांग शिविर (Vishal Disabled Camp) का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत सुबह 9 बजे से हुई। शिविर का उद्घाटन श्री राकेश साध एवं चमकेश साध द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर की व्यवस्था की कमान दिल्ली से आए मधु साध, प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध एवं रोहित गर्ग ने संभाली। ट्रस्ट की ओर से शिविर को सुव्यवस्थित और सरल बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

शिविर की खास बात यह रही कि किसी भी दिव्यांगजन को केवल अपना आधार कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र लेकर आना था। मौके पर ही तत्काल पंजीकरण कर उन्हें निशुल्क सेवाएं प्रदान की गईं। इस सरल प्रक्रिया से दूर-दराज से आए लाभार्थियों को काफी सुविधा मिली। विगत वर्षों की भांति इस बार भी कान संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शिखर सक्सेना द्वारा मरीजों की जांच की गई और आवश्यकतानुसार कान की मशीन व दवाइयां लिखी गईं, जिन्हें ट्रस्ट द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराया गया। कान की मशीन वितरण को लेकर लाभार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शिविर में जयपुर से आई विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सदस्यों द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराना किसी सेवा यात्रा से कम नहीं रहा। उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की गई। इस नेक कार्य में उदय पाल, गुंजा जैन, सुजीत वर्मा, विजय, नितिन, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध, शेखर साध सहित जयपुर की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में कुल 230 पंजीकरण किए गए। दिव्यांगजनों को निम्नलिखित उपकरण वितरित किए गए—
ट्राई साइकिल – 18
कृत्रिम हाथ – 04
व्हीलचेयर – 16
छड़ी – 55
कैलिपर – 20
कृत्रिम पैर – 15
वैशाखी – 20
वॉकर – 08
जूते – 30
कान की मशीन – 80

शिविर के माध्यम से सैकड़ों दिव्यांगजनों को राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article