17 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल

Must read

 

औरैया
अजीतमल/अनंतराम (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मोहारी ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। कानपुर से इटावा की ओर जा रही कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।

हादसे में घायल सभी लोग कानपुर के बर्रा छह क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान अर्चना (45), अनुराग कमल (20), अंश कमल (21) और सृष्टि (18) के रूप में हुई है। सभी लोग कार से दिल्ली जा रहे थे, जहां उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होना था।

घायल अनुराग कमल ने बताया कि जैसे ही उनकी कार अनंतराम टोल प्लाजा से पहले गांव मोहारी के पास पहुंची, अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। टायर फटते ही चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान युवती सृष्टि की हालत गंभीर पाए जाने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को हटवाया और मामले की जानकारी जुटाई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article