17 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

डीएम प्रणय सिंह का सोरों ब्लॉक कार्यालय पर औचक निरीक्षण लापरवाही पर जताई सख्त नाराजगी

Must read

कासगंज: जिलाधिकारी (DM) प्रणय सिंह (Pranay Singhने सोरों विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। अचानक हुए निरीक्षण से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिलाधिकारी ने एक-एक कर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक रजिस्टर, फाइलें और रिकॉर्ड मंगवाए तथा उनकी स्थिति की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मिशन मैनेजर कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे घोर लापरवाही बताया और मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित अधिकारी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कार्यालय समय में बिना सूचना के अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता है और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

इसके अलावा विकास खंड कार्यालय के लेखाकार की सर्विस बुक भी अधूरी पाई गई। सर्विस बुक में नामिनी से जुड़े अनिवार्य दस्तावेज संलग्न नहीं थे, वहीं संबंधित रजिस्टर भी पूर्ण नहीं पाए गए। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी ने लेखाकार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और अभिलेखों को शीघ्र दुरुस्त कराने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने खंड विकास अधिकारी को कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार लाने, कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और फाइलों व अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास खंड कार्यालय आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही बेहद आवश्यक है।

डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि निरीक्षण के दौरान इस तरह की लापरवाही दोबारा पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article