17 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

सड़क हादसों में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

Must read

पीलीभीत
बरखेड़ा क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों का इलाज बरेली में चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मौत की खबर से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नौ निवासी 28 वर्षीय अभिषेक मिश्रा पुत्र प्रभात मिश्रा आठ अगस्त को बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। थाना निगोही क्षेत्र में राघवपुर और सिकंदरपुर के बीच सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई थी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए थे और तभी से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

दूसरी घटना परेवा अनूप गांव के 32 वर्षीय घनश्याम पुत्र द्वारिका प्रसाद से जुड़ी है। वह पांच फरवरी को अपने भतीजे की 21 फरवरी को होने वाली शादी की दावत देने बाइक से जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर चचेरा भाई देवेंद्र भी था। गजरौला क्षेत्र के गांव अजीतपुर पटपरा के पास सामने से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें घनश्याम के सिर में गंभीर चोट आई।

घनश्याम का इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को बरखेड़ा लाया गया और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article