16 C
Lucknow
Sunday, February 8, 2026

स्व. केके मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण, अधिवक्ताओं को दी सफलता की सीख

Must read

 

फतेहपुर। कलक्ट्रेट परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय केके मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए अधिवक्ताओं को अपने पेशे के प्रति समर्पण और अध्ययन पर विशेष जोर दिया।

न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ता के रूप में सफलता पाने के लिए कानून की पुस्तकों का गहन अध्ययन आवश्यक है। उन्होंने युवा वकीलों को सलाह दी कि वे वरिष्ठ अधिवक्ताओं से नियमित मार्गदर्शन लें और प्रत्येक मुकदमे की पूरी तैयारी के साथ न्यायालय में प्रस्तुत हों। अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास से ही एक अधिवक्ता अपनी अलग पहचान बना सकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अमित मिश्रा ने कहा कि न्यायमूर्ति का जनपद आगमन जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने स्वर्गीय केके मिश्रा के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे अधिवक्ता समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस अवसर पर स्व. केके मिश्रा का परिवार भी मौजूद रहा।

समारोह से पूर्व न्यायमूर्ति का अधिवक्ता संघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेश उपाध्याय, एमएसीटी कोर्ट के पीठासीन अधिकारी शकीलुर्रहमान खान, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे, महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम सहित अनेक अधिवक्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article