शाहजहाँपुर: शाहजहाँपुर (Shahjahanpur) जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट (POCSO Act) से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली में एक पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर राघव दीक्षित (पुत्र राजेन्द्र प्रसाद दीक्षित) के खिलाफ धारा 74/137(2) BNS और 9M/10 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में जुटी थी।
नदी किनारे से हुई गिरफ्तारी
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार तड़के करीब 04:14 बजे राम मैरिज लॉन के पास नदी किनारे घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने अभियुक्त राघव दीक्षित को दबोच लिया,,,


