राहगीरों की ने जब युवक के पास जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी जिसके बाद राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना
शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव अका खेड़ा के पास जलालाबाद बुधवाना मार्ग पर नहर की पुलिया के पास अज्ञात वाहन (unknown vehicle) की टक्कर से अनियंत्रित होकर बाइक सवार (bike rider) पुलिया के नीचे नहर में गिर गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार गांव थाथर मई निवासी रामकुमार पुत्र राम सहाय अपनी मौसेरी बहन की शादी के प्रोग्राम में गांव बिल्हा में शनिवार को शामिल होने गए थे और दावत खाने के बाद बीती रात में वहां से अपने गांव लौट रहे थे तभी अकाखेड़ा की पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे नहर में गिर गए और उनकी मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


